
x
Market. मंडी। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने घुमारवीं में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विमल नेगी केस में कई अहम सबूत मिटाने की कोशिश हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक जरूरी पेन ड्राइव पहले छुपाई गई और बाद में उसका सारा डाटा मिटा दिया गया। आखिर सरकार किसे बचा रही है? जयराम ठाकुर सोमवार को घुमारवीं में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता भाग लेने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद जयराम ने जिला मंडी के बालीचौकी बाजार में निकली भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जब विमल नेगी का शव बरामद हुआ था, उस समय परिजनों के अनुसार मोबाइल फोन उनकी जेब में साफ दिखा, लेकिन बाद में उसका भी कोई पता नहीं चला।
प्रदेश सरकार पहले दिन से ही इस मामले में झूठ बोल रही है और यही कारण है कि पीडि़त परिवार को उस पर कोई भरोसा नहीं था। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने विधानसभा में यह मांग उठाई कि परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, तो मुख्यमंत्री ने वहां भी झूठ कहा कि परिवार तो ऐसी कोई जांच नहीं चाहता है। उनके ऐसा कहने के बाद ही पीडि़त परिवार हाई कोर्ट पहुंचा और वहां से सीबीआई को केस ट्रांसफर करने के आदेश हुए, लेकिन सरकार और उनके अफसर कोर्ट के आदेशों के बावजूद केस सीबीआई को नहीं भेजा। जयराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस पूरे प्रकरण में सरकार के संरक्षण को देखते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उनका मानना है कि जिस प्रकार की परिस्थिति आज बनी हुई है, तो इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाता।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





