
x
Market. मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम आने के बाद प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जनता अब भाजपा की नीतियों और सरकार के साथ आगे बढऩा चाहती है, ताकि राज्य में विकास कार्यों को पुन: तेज रफ्तार दी जा सके। मुख्यमंत्री अब झूठे आंकड़े पेश कर अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं।
जयराम ठाकुर ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के खोखले नारे की आड़ में व्यवस्था को तार-तार कर रखा है। इस दौरान जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो चुका है। उनके अनुसार सराज में 26 में से 24 पंचायतों और प्रथम चरण में 28 में से 25 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





