भारत

जयराम ठाकुर बोले, मानसून में विशेष चौकसी की आवश्यकता

Shantanu Roy
21 July 2026 4:42 PM IST
जयराम ठाकुर बोले, मानसून में विशेष चौकसी की आवश्यकता
x
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री के दौरे के दौरान अधिकारी के साथ न आने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम और और बारिश की वजह से किसी अनहोनी से बचने के लिए राज्य भर में विशेष चौकसी की आवश्यकता है, लेकिन यहां अधिकारी मंत्री के दौरे के दौरान भी साथ आने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में लोगों की शिकायतों का कैसे निपटारा होगा। वहीं, मंत्री किसी आवश्यक कार्रवाई हेतु किसे निर्देशित करेंगे और लोगों को कैसे लाभ होगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 के दौरान जब केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल दौरे पर आए थे, तो उस समय ऐसी ही ऊहापोह की स्थिति बनी थी। वहीं, अधिकारियों और मंत्रालय के बीच समन्वय नहीं होने की वजह से एक शर्मनाक स्थिति बन गई थी। प्रदेश सरकार में अब यह बात आए दिन हो गई है।
Next Story