
x
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अस्पतालों में पर्ची पर 10 रुपए शुल्क लगने का मामला भी दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पतालों में 133 टेस्ट भी जो नि:शुल्क होते थे, उनका फैसला भी बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान यह स्पष्ट करता है कि यह सरकार कन्फ्यूज्ड है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री इस मामले में भी यू टर्न लेना चाहते हैं। आरकेएस को मुख्यमंत्री ने एक ऑटोनॉमस बॉडी बताया है, लेकिन हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी ऐसी संस्थान ऑटोनॉमस नहीं है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की कष्ट देने वाली सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ठहराव नाम की कोई चीज नहीं है।
सरकार के मुखिया केवल कुर्सी बचाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं और प्रदेश में केवल समय निकालने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और वर्तमान विमल नेगी मामले से इसकी पुष्टि भी होती है। हमारा मानना है कि सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मृत्यु का एक बहुत बड़ा कारण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिमला किस कैपेसिटी से उच्च न्यायालय जा रहे हैं? नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कालाअंब अवैध शराब मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि कालाअंब में अवैध शराब का कारोबार पिछले दो साल से चल रहा था और वहां की एक फैक्टरी द्वारा उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब भेजी जा रही थी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं संसद डॉ सिकंदर कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष केशव चौहान उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





