भारत

जयराम ठाकुर का दावा, हार देख खुद ही भाग गई कांग्रेस

Shantanu Roy
29 May 2026 3:52 PM IST
जयराम ठाकुर का दावा, हार देख खुद ही भाग गई कांग्रेस
x
मंडी। पंचायतीराज चुनावों में अपनी हार देख कांग्रेस पार्टी मैदान छोडक़र भाग गई है। स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के बड़े-बड़े दावे करने के बाद अब कांग्रेस नेता जनता से मुँह छिपाते फिर रहे हैं। सत्ता के इस सेमीफाइनल में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन और विश्वास दिखाया है, उससे कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रथम चरण में जीत हासिल कर मिलने पहुंचे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेताओं को आभास हो चुका था कि इस बार पंचायत चुनावों में बुरी तरह पिटेंगे। इसलिए उन्होंने चुनाव से दूरी बनाना ही उचित समझा।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम निकलते ही झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रथम चरण चुनाव में ही उन्हें निराशा मिली। आनन-फानन में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना चुनाव आयोग को सूचित किए कैबिनेट की बैठक कर डाली और ऐसे निर्णय लेकर लोगों को लुभाने का प्रयास किया, ताकि जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करे लेकिन जनता इनकी चालाकी समझ चुकी है। इनके लोकलुभावन फैसलों की परवाह किए बगैर जनता ने भाजपा के साथ चलना स्वीकार किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को झूठ के सहारे वोट हासिल करने की आदत पड़ गई है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है।
Next Story