भारत

जयराम बोले- प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा ऐतिहासिक

Shantanu Roy
24 Sep 2024 10:59 AM GMT
जयराम बोले- प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा ऐतिहासिक
x
Shimla. शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमरीका दौरे के दौरान भव्य स्वागत हुआ। दुनिया के प्रतिष्ठित फोरम में भाग लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान अमेरिका से ड्रोन डील को लेकर महत्त्वपूर्ण बात भी हुई। भारत की अमेरिका से तीन अरब डॉलर के उन्नत किस्म के ड्रोन की खरीद प्रक्रिया चल रही है, जिससे भारत की आक्रमण और निगरानी शक्ति में वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ अमेरिका द्वारा प्रधानमंत्री के यूक्रेन दौरे की प्रशंसा करना भारतीय कूटनीतिक सफलता है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान भारत और भारतीय की बढ़ती वैश्विक भूमिका और विश्व के विकास में देने वाले योगदान को
जमकर सराहा।


जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां सौंपी हैं। भारत और भारतीयता से जुड़े महत्त्वपूर्ण धरोहरों को अमेरिका द्वारा भारत को सौंपना स्वागत योग्य है। इन सभी कलाकृतियां को भारत से तस्करी के जरिए विदेश ले जाया गया था। 2014 के बाद से दुनिया भर से कुल 640 एंटीक वस्तुओं को प्रधानमंत्री द्वारा भारत लाया गया है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करना भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक भूमिकाओं के निर्वहन में बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है।
Next Story