भारत

जयराम रमेश ने कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले सरकारी योजनाओं से मिली मजबूती

jantaserishta.com
3 Oct 2025 12:30 PM IST
जयराम रमेश ने कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले सरकारी योजनाओं से मिली मजबूती
x
नई दिल्ली/बेंगलुरु: कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार के पिछले दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि चार प्रतिष्ठित शोध और शैक्षणिक संस्थानों ने एक अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पांच गारंटी योजनाओं ने राज्य में प्रभावशाली और सार्थक बदलाव किए हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "शक्ति योजना के तहत मुफ्त बस यात्रा मिलने से 19 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार या बेहतर नौकरी मिलने में मदद मिली है, जबकि बेंगलुरु के शहरी जिले में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत तक पहुंच गया है। साथ ही, 80 प्रतिशत लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच की बात कही है। 72 प्रतिशत महिलाओं ने इस योजना से अपने आत्मविश्वास और सशक्तिकरण में वृद्धि का अनुभव किया है।"
उन्होंने आगे बताया कि गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महीने दो हजार रुपए हासिल करने वाली 94 प्रतिशत महिलाओं ने आहार और पोषण सुधारने में पैसे का उपयोग किया, जबकि 90 प्रतिशत ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया है। लगभग आधी महिलाओं ने अपने बच्चों की शिक्षा पर भी इस राशि का निवेश किया है।
जयराम रमेश ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह पैसा अपने परिवार की दीर्घकालिक भलाई में निवेश किया गया है। कांग्रेस नेता ने 'अन्न भाग्य' योजना के लाभार्थियों के भी आंकड़े बताए। उन्होंने कहा, "94 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि उन्हें इस योजना का लाभ मिला। 91 प्रतिशत लाभार्थी परिवार अब अतिरिक्त पोषण जैसे सब्जियां और दूध पर खर्च कर रहे हैं, क्योंकि उन्नत अन्न भाग्य योजना उनकी अनाज की जरूरतों को पूरा कर रही है।"
जयराम रमेश ने 'गृह ज्योति' योजना का रिकॉर्ड भी रखा। उन्होंने कहा, "200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने से 72 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि अब उनके परिवार बिजली का अधिक उपयोग कर रहे हैं। 43 प्रतिशत महिलाओं ने नए उपकरण खरीदकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है।"
कांग्रेस नेता के अनुसार, 'युवा निधि' योजना से 42 प्रतिशत लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने इसे कौशल विकास और रोजगार खोजने के प्रयासों में लगाया है।
जयराम रमेश ने कहा कि महिलाएं अब अधिक स्वस्थ और गतिशील हैं व परिवार व समाज में सशक्त हुई हैं। परिवार अपने स्वास्थ्य और शिक्षा में दीर्घकालिक निवेश कर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, क्योंकि जमीनी स्तर पर मांग बढ़ी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story