
x
जयपुर (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्य के सबसे पुराने म्यूजियम अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदलने का संकेत दिया है। गुरुवार को दौसा के लालसोट में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे।
रमेश ने कहा, 'मेरी इच्छा है कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदल दिया जाए, क्योंकि अल्बर्ट महारानी विक्टोरिया के पति थे और आज 2022 में अल्बर्ट नाम रखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक से भी बात की है और नाम बदलने को कहा, मैं समझता हूं कि जल्द ही इसका नाम बदल दिया जाएगा।
रमेश के बयान का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने अल्बर्ट हॉल का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





