
x
Haryana हरियाणा: झज्जर जिले के दुजाना गांव के पास विजय सैनी हत्याकांड के आरोपी इंदरपाल का पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर हो गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा की गई, जिसमें इंदरपाल मारा गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि इंदरपाल के दुजाना इलाके में मौजूद होने की सूचना पहले ही मिल गई थी। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम से ही इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी और कई टीमें तैनात की गई थीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने संभावित मूवमेंट को देखते हुए इलाके में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही 15 से 20 पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया था, जो लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और समय-समय पर अपडेट दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, जैसे-जैसे आरोपी पर दबाव बढ़ता गया और STF उसकी तलाश में लगातार ट्रैकिंग कर रही थी, वह ग्रामीण रास्तों से होते हुए दुजाना की ओर पहुंचा। इसी दौरान STF टीम ने उसे घेर लिया।
पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद STF और उसके बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में इंदरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मौके से जरूरी सबूत एकत्र किए जा रहे हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
Tagsझज्जरहरियाणाइंदरपालविजय सैनी हत्याकांडएनकाउंटरSTFदुजाना गांवपुलिस कमिश्नर राजश्री सिंहपुलिस कार्रवाईमुठभेड़बैरिकेडिंगखुफिया इनपुटअपराधीहरियाणा पुलिसJhajjarHaryanaInderpalVijay Saini murder caseencounterDujana villagePolice Commissioner Rajshree Singhpolice actionbarricadingintelligence inputcriminalsHaryana Police
Next Story





