J-K: जम्मू कश्मीर में कब होंगे चुनाव? आई ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत तक चुनाव की उम्मीद है. परिसीमन आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट 5 एसोसिएट सदस्यों को सौंप दी है. अब उनसे इस पर सुझाव और सलाह आमंत्रित किया गया है. इसके लिए उन्हें 14 फरवरी तक का वक्त दिया गया है. इसके बाद रिपोर्ट के फाइनल प्रारूप पर आम जनता से सुझाव, सलाह और आपत्तियां मांगी जाएंगी. फिर इसके आधार पर आयोग अंतिम रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेगा. आयोग का कार्यकाल 6 मार्च 2022 तक है. यानी इससे पहले रिपोर्ट सौंप दी जाए तो ठीक, नहीं तो कार्यकाल को एक और बार बढ़ाना होगा. लेकिन ये तो तय है कि ऐसी नौबत आई भी तो परिसीमन आयोग का कार्यकाल अब आखिरी बार अधिकतम तीन महीने से ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





