भारत
परिसीमन बिल पर 'इट्स डन ब्रो' मोमेंट, जयराम रमेश का पोस्ट, डीएमके नेता की खरी-खरी
jantaserishta.com
29 Nov 2026 2:00 PM IST

x
नई दिल्ली: परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस पार्टी के 'मान-मनौव्वल' के बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के रुख और नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए यह सियासी ड्रामा लगभग 'इट्स डन ब्रो' मोमेंट पर पहुंचता दिख रहा है। डीएमके नेताओं ने कांग्रेस साफ संदेश दिया कि अब बातचीत के लिए बहुत देर हो चुकी है।
एमके स्टालिन और डीएमके को मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 'इंडिया' ब्लॉक के वरिष्ठ नेता रविवार सुबह चेन्नई के लिए रवाना हुए। इन नेताओं में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हैं। बातचीत बनाने की कोशिश करते हुए राहुल गांधी ने मुलाकात से पहले सोशल मीडिया के जरिए एमके स्टालिन को 'भाई' बताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने डीएमके से अनुरोध किया कि वह परिसीमन विधेयक का विरोध करे।
राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 'जेन-जी' वाले अंदाज में लिखा, "पिक्चर अभी बाकी है ब्रो।" उधर, राहुल गांधी के 'एक्स' पोस्ट के बाद डीएमके नेताओं ने कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई। डीएमके ने कांग्रेस पर पीठ में छुरा घोंपने का भी आरोप लगाया है।
डीएमके के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "सर (राहुल गांधी), चेन्नई में आपका स्वागत है। हमें आपसे बहुत उम्मीदें थीं। हमने आपका समर्थन करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। जब हमारे नेता ने आपको अपना छोटा भाई कहा, तो आप हम सभी के लिए भाई बन गए।"
अन्नादुरई ने आगे कहा, "डीएमके के लिए तमिलों और तमिलनाडु का कल्याण सबसे ऊपर है। हमारे नेता वही करेंगे जो तमिलनाडु के लिए सबसे अच्छा हो। क्या आपको नहीं लगता कि अब बहुत देर हो चुकी है?" राहुल गांधी को जवाब देते हुए डीएमके नेता टीआरबी राजा ने लिखा, "और यह वही भाई है, जिनकी पीठ में आपने और आपकी तमिलनाडु टीम ने इतनी आसानी से छुरा घोंप दिया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





