भारत

हर रेहड़ी-फड़ी पर कूड़ादान रखना जरूरी

Shantanu Roy
20 Jun 2026 5:17 PM IST
हर रेहड़ी-फड़ी पर कूड़ादान रखना जरूरी
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद पांवटा साहिब ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) कंचन बाला ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाजारों और सडक़ों के किनारे फैलने वाले कचरे पर रोक लगाना और वेंडरों को स्वच्छता अभियान से जोडऩा रहा। पिछले कुछ महीनों के दौरान बाजार क्षेत्र में फलों, सब्जियों तथा खाद्य पदार्थों के अवशेषों से नालियां जाम होने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। नगर परिषद ने वेंडरों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सहयोगात्मक समाधान तलाशने का
प्रयास किया।


बैठक में ईओ कंचन बाला ने कहा कि सभी रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपनी दुकानों के पास अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखने और ग्राहकों को भी उसमें कचरा डालने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खुले में फेंका गया कचरा न केवल गंदगी और दुर्गंध फैलाता है, बल्कि बरसात के मौसम में नालियों के अवरुद्ध होने और जलभराव जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है। ईओ ने वेंडरों को गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। नगर परिषद की ओर से आश्वासन दिया गया कि सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर बाजारों से कचरा एकत्र करेंगे। कचरा उठान के समय और स्थान की जानकारी भी वेंडरों को पूर्व में उपलब्ध करवाई जाएगी।
Next Story