भारत

हर संस्थान में अग्निशमन यंत्र लगाना जरूरी

Shantanu Roy
19 Jun 2026 5:28 PM IST
हर संस्थान में अग्निशमन यंत्र लगाना जरूरी
x
Una. ऊना। अग्निशमन केंद्र ऊना की ओर से आग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहद गुरुवार को आनंद टोयटा कार एजेंसी व सेडी अंबुआ फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट सेंटर ऊना में आग बुझाने को लेकर जागरूक किया गया। आग लगने के कारण, आग के प्रकार, बुझाने के तरीके विस्तार से बताए गए। ये भी बताया गया कि फायर एनओसी के बिना कोई भी संस्थान उद्योग, होटल आदि न चलाएं। आग बुझाने के लिय अग्निशमन यंत्रों को
स्थापित करें।

पानी टैंक की उचित व्यवस्था करें। हाइड्रेट में 24 घंटे पानी होना सुनिश्चित करें। सभी उपकरण सुचारू रूप से चेक करते रहें व चला कर देखे।होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है और सभी आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें। अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों व अस्पतालों में आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि अपने आप को सुरक्षित रखते हुए मौका पर उपस्थित सभी आग लगने की स्थिति में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर प्रथम चरण में ही आग को बुझा सकें।
Next Story