भारत

भारत-पाकिस्तान में होने वाला है युद्ध? मोदी सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश

jantaserishta.com
26 April 2025 3:54 PM IST
भारत-पाकिस्तान में होने वाला है युद्ध? मोदी सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जांच की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज ने लगातार दूसरे दिन LoC पर गोली बारी की। भारतीय फौज ने इसका जवाब दिया। नुकसान की खबर नहीं हैं। भारत सरकार ने सभी मीडिया हाउस से अपील की है कि डिफेंस ऑपरेशन और फोर्स के मूवमेंट की कवरेज न
इस बीच, जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया। द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले के 3 दिन बाद अटैक की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। हमले के बाद सबसे पहले TRF ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी।
गुजरात में शनिवार सुबह 1000 से ज्यादा घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें।
सरकार की अपील- आर्मी मूवमेंट की कवरेज न करें
सरकार ने सभी मीडिया हाउस से अपील की है कि डिफेंस ऑपरेशन और फोर्स के मूवमेंट की कवरेज न करें।
पहलगाम हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करें। मंत्रालय ने कहा है, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करें।'

कुलगाम के गिद्दर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 72 घंटे में पांचवीं मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गिद्दर गांव में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल इलाके में तलाशी ले रहे थे तभी आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों के भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। तलाशी अभियान जारी है। यह पिछले 72 घंटों में घाटी में हुई पांचवीं मुठभेड़ है।
आतंकियों का ठिकाना तबाह किया
सुरक्षाबलों ने मच्छिल सेक्टर के मुश्ताकाबाद इलाके के सेदोरी नाले के घने जंगलों में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध जगह पर छुपाया गया हथियारों का जखीरा मिला। बरामद सामान में 5 एके-47 राइफलें, 8 एके-47 मैगजीन, 660 राउंड एके-47 गोलियां, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, एक पिस्टल की गोली, और 50 राउंड M4 रायफल की गोलियां शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि यह ठिकाना कब और किस आतंकी संगठन द्वारा तैयार किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story