भारत

पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी...भारत के तेवर से डरा आतंकी संगठन TRF, बोला- पहलगाम हमले में हमारा हाथ नहीं

jantaserishta.com
26 April 2025 3:25 PM IST
पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी...भारत के तेवर से डरा आतंकी संगठन TRF, बोला- पहलगाम हमले में हमारा हाथ नहीं
x
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जांच की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज ने लगातार दूसरे दिन LoC पर गोली बारी की। भारतीय फौज ने इसका जवाब दिया। नुकसान की खबर नहीं हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया।
द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले के 3 दिन बाद अटैक की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। हमले के बाद सबसे पहले TRF ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी।
गुजरात में शनिवार सुबह 1000 से ज्यादा घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें।
आतंकियों का ठिकाना तबाह किया
सुरक्षाबलों ने मच्छिल सेक्टर के मुश्ताकाबाद इलाके के सेदोरी नाले के घने जंगलों में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध जगह पर छुपाया गया हथियारों का जखीरा मिला। बरामद सामान में 5 एके-47 राइफलें, 8 एके-47 मैगजीन, 660 राउंड एके-47 गोलियां, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, एक पिस्टल की गोली, और 50 राउंड M4 रायफल की गोलियां शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि यह ठिकाना कब और किस आतंकी संगठन द्वारा तैयार किया गया था।
पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया
पहलगाम हमले को लेकर लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को एक सीनियर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने धमकाने की कोशिश की। इस अधिकारी ने हाथ से गला रेतने का एक्शन किया और फिर मुस्करा दिया।
इतना ही नहीं, इस अधिकारी ने अपने हाथों में भारतीय एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिन्हें फरवरी 2019 में पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था। इस पोस्टर पर लिखा था- चाय इज फैन्टास्टिक। यानी चाय कमाल की है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story