भारत

मां कहानी गढ़ रही या कुछ और...मौजूदगी में बेटी की संदिग्ध मौत

Nil dhankar
14 March 2026 8:07 AM IST
मां कहानी गढ़ रही या कुछ और...मौजूदगी में बेटी की संदिग्ध मौत
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर में एक लड़की की धारदार हथियार पर गिरने से मौत हो गई। इसी के बाद ये लापरवाही है या हत्या इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिपराइच थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव में 23 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गर्दन कटने के बाद मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी में करीब एक घंटे इलाज के बाद युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पिपराइच पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी फिसल कर हंसिया पर गिर गई थी, जिससे उसकी गर्दन पर सामने की तरफ गहरी चोट लग गई। पुलिस के अनुसार, हादसे समेत सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सिंहोरिया गांव निवासी कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घायल हो गई थीं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर करीब एक बजे नेहा की मौत हो गई। मां मनोरमा ने तहरीर में बताया कि सुबह वह बेटी के साथ खेत गई थीं। करीब 11 बजे दोनों लौटे। इसी दौरान नेहा फिसलकर गिर गई और जमीन पर रखे हंसिया से उसकी गर्दन कट गई। गर्दन से तेज खून बहने लगा तो तौलिया बांधकर उसे अस्पताल ले जाया गया।

एसपी उत्तरी, ज्ञानेंद्र ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर में परिजनों ने हादसा बताया है। हादसा समेत सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा की ये हादसा था या मामला हत्या का है।

Next Story
null