
यूपी। योगी सरकार शुक्रवार को प्रशासनिक के बाद अब पुलिस विभाग में फेरबदल किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले के देर रात चार जिलों के एसपी समेत सात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी की है।
जारी आदेश में एसएसपी बदायूं डा. बृजेश कुमार सिंह को एसपी लाजिस्टिक्स की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही एसपी फतेहपुर अनुप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालयसे सम्बद्ध किया गया है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वह एसपी कासगंज के पद पर तैनात थीं। एसपी भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक को एसपी फतेहपुर नियुक्त किया गया है। एसपी लाजिस्टिक्स ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) कासगंज एसपी बनाये गए हैं। गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ गोरखपुर के एएसपी नगर बनाये गए हैं।
इससे पहले योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का तबादला करते हुए अहम बदलाव के तहत शासन ने आईएएस प्रकाश बिंदु सचिव लोक निर्माण से सचिव गृह बनाए गए हैं। इसके अलावा आईएएस डा. लोकेश एम प्रतीक्षारत सचिव लोक निर्माण विभाग, महेंद्र प्रसाद प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाई गई हैं। संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, रघुबीर विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आशीष कुमार प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन निगम को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धार्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।





