भारत
शत्रुजीत सिंह कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद IPS ओपी सिंह बने कार्यकारी डीजीपी
jantaserishta.com
14 Oct 2025 11:36 AM IST

x
बड़ा बदलाव.
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को कार्यकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह फैसला मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद लिया गया है।
राज्यपाल भवन से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ओपी सिंह, जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) मधुबन के निदेशक और हरियाणा स्टेट बैंकिंग निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, अब डीजीपी के कार्यभार को संभालेंगे। यह कदम राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और प्रशासनिक सुचारूता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
हरियाणा सरकार के गृह विभाग से जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि "हरियाणा के राज्यपाल शत्रुजीत सिंह कपूर, आईपीएस (एचवाई:1990) की अवकाश अवधि के दौरान, ओम प्रकाश सिंह, आईपीएस (एचवाई:1992 आरआर) को डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाता है।"
आदेश पर हस्ताक्षर अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस ने किए हैं। यह आदेश चंडीगढ़ से जारी किया गया और विभिन्न संबंधित विभागों को सूचित किया गया है, जिसमें राज्यपाल सचिवालय, गृह मंत्रालय नई दिल्ली, मुख्य सचिव हरियाणा, रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन और पुलिस महानिदेशक कार्यालय शामिल हैं। आंतरिक वितरण में गृह विभाग के सचिवों, सीएम कार्यालय के अधिकारियों और आईटी सेल को भी प्रति भेजी गई है।
ओपी सिंह को 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। वे पहले हरियाणा में विभिन्न जिलों में एसपी और आईजी के रूप में सेवा दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति के दौरान हरियाणा पुलिस आवास निगम को नई दिशा प्रदान की, जहां उन्होंने आधुनिक आवास सुविधाओं का विस्तार किया।
इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीडीपी) शत्रुजीत कपूर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की आत्महत्या के मामले को लेकर अवकाश पर भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार द्वारा छोड़े गए 'नोट' के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुरन कुमार की कथित आत्महत्या 7 अक्टूबर को हुई थी।
Tagsहरियाणाशत्रुजीत सिंह कपूरआईपीएस ओपी सिंहहरियाणा डीजीपीHaryanaShatrujit Singh KapoorIPS OP SinghHaryana DGP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





