भारत

IPL 2025: शाम के मैचों की दूसरी पारी में बदल सकेंगे गेंद, इस बार आए यह नए नियम

Shantanu Roy
22 March 2025 4:27 PM IST
IPL 2025: शाम के मैचों की दूसरी पारी में बदल सकेंगे गेंद, इस बार आए यह नए नियम
x
IPL 2025: आज से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला KKR और RCB के बीच खेला जाना है। इस बार IPL में एक नए नियम को शामिल किया गया है। नए नियम के मुताबिक शाम के मैच में ओस के चलते दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद गेंद को बदलने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला गुरुवार को सभी 10 फ्रैंचाइजी के कप्तानों के साथ हुई बैठक में लिया गया। गेंद के अतिरिक्त बदलाव के लिए किए जाने वाले अनुरोध पर मैदानी अंपायर कोई भी फैसला अपने विवेक के आधार पर लेंगे।
यह प्रावधान केवल शाम के मैचों के लिए किया गया है, दोपहर के मैचों के लिए नहीं। यदि गेंदबाजी टीम दूसरी पारी में 11वें ओवर के बाद गेंद नहीं बदलना चाहेगी तब ऐसी स्थिति में नई गेंद का उपयोग नहीं किया जाएगा। अब से पहले तक गेंद को बदले जाने का फैसला लेने का अधिकार अंपायरों के पास ही हुआ करता था। अंपायर इस संबंध में निर्णय ऐसी स्थिति में लिया करते थे जब उन्हें लगता था कि गेंद ओस की वजह से बेहद गीली हो गई है।
11वें ओवर के बाद बदली जाने वाली गेंद में उतनी ही घिसावट होगी जितनी पुरानी गेंद में होगी। अहम बात यह है कि यह गेंद अंपायर चुनेंगे और गेंदबाजी टीम इस संबंध में आपत्ति दर्ज नहीं करा पाएगी। गेंदबाजी टीम के लिए इसमें संभावित नुकसान यह हो सकता है कि अगर बदली गई गेंद पुरानी गेंद की तुलना में अधिक सख्त हुई तो रन बनाना आसान हो जाएगा।
स्लाइवा इस्तेमाल को मंजूरी
IPL में इस बार गेंदबाज़ गेंद पर सलाइवा (थूक) का भी उपयोग कर सकेंगे। ICC ने कोरोना महामारी के दौरान मई 2020 में सलाइवा के उपयोग पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया था और सितंबर 2022 में इस पर स्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि अक्सर खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए थूका का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि कोरोना के चलते इसे बैन कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर इसे मंजूरी दे दी गई है।
ओवर रेट पर बैन नहीं
इस बार IPL में ओवर रेट के चलते कप्तानों पर बैन नहीं लगेगा। हालांकि इसकी जगह कप्तानों को डिमेरिट प्वाइंट दिए जाएंगे। बहुत अथिक स्थिति खराब होने पर भी बैन लगाया जा सकता है। बता दें कि 2024 के सीजन में पंत और पांड्या को इस तरह के नियम से बैन का सामना करना पड़ा था। बैन के चलते पंत RCB के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने से चूक गए थे।
Next Story