
x
Hamirpur. हमीरपुर। हमीरपुर मेडिकल कालेज के एक वरिष्ठतम अधिकारी पर कालेज की महिला प्रशिक्षुओं व कर्मचारियों ने अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। टांडा और चंबा मेडिकल कालेज के बाद अपनी प्रवृतिवश ये अधिकारी हमीरपुर में भी ऐसी हरकतें कर बैठा हैं कि शिकायत की गंूज शिमला तक पहुंची है। मामले की गंभीरता और संगीनता को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे को तफ्तीश के लिए उच्च अधिकारियों की एक कमेटी भी गठित करनी पड़ गई है। गुप्त सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि सोमवार को जांच कमेटी हमीरपुर मेडिकल कालेज भी पहुंची थी जिसने वहां अपने स्तर पर पूछताछ भी की है। जांच कमेटी में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डाक्टर राकेश शर्मा, टांडा मेडिकल कालेज के प्रिंसीपल डाक्टर मिलाप शर्मा, डाक्टर प्रवीण कुमार शर्मा परीक्षा नियंत्रक अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक मेडिकल कालेज मंडी व हमीरपुर मेडिकल कालेज की प्रोफेसर फार्माकोलॉजी डाक्टर रितु शीतक इत्यादि के शामिल किया गया है।
कमेटी अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपी की जांच करेगी तथा सात दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हालांकि कोई भी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन जानकारी है कि हैल्थ डिपार्टमेंट के इस वरिष्ठतम अधिकारी के खिलाफ यहां से कुछ महीने पहले एक शिकायत सरकार तक पहुंची थी। इस शिकायत में कई तरह के संगीन आरोप लगाए गए थे। इस वरिष्ठतम अधिकारी का पुराना रिकॉर्ड देखते हुए हैल्थ डिपार्टमेंट ने इसे गंभीरता से लेते हुए इंक्वायरी मार्क की है। बताते चलें कि यह वरिष्ठतम अधिकारी जब टांडा मेडिकल कालेज में थे उस वक्त भी उन पर इसी नेचर के आरोप लगे थे और व्हाट्सऐप चैट तक वायरल हुई थी। लेकिन चंबा मेडिकल कालेज में तो मामला पुलिस की दहलीज तक पहुंच गया था और शिकायत भी दर्ज हुई थी। इस बारे में जांच टीम के मुख्य अधिकारी से बात की गई, तो उनका कहना था कि वो ऑफिशियल विजिट पर हमीरपुर मेडिकल कालेज आए थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





