भारत
अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी का मर्डर, आखिर शादी समारोह से लौटते वक्त क्या हुआ?
jantaserishta.com
30 Nov 2025 9:02 AM IST

x
फैली सनसनी.
रोहतक: हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी की हत्या ने पूरे रोहतक और भिवानी ज़िले को झकझोर दिया है. रोहतक के गांव हिमायूंपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टर रोहित की देर रात भिवानी में शादी समारोह से लौटते समय दर्जनभर से ज्यादा बारातियों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. रोहित को गंभीर हालत में कल रात पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना शुक्रवार रात की है, जब रोहित अपने दोस्त जतिन के साथ भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा में उनकी बहन की ननद के विवाह समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान बारात में शामिल नशे में धुत्त युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज कर रहे थे. रोहित और जतिन ने विरोध किया, तो उनका बारातियों से झगड़ा हो गया, लेकिन परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.
हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. रात करीब 12 बजे जब रोहित अपनी Scorpio (HR-77 D 5491) से लौट रहा था, तभी रिवाड़ी खेड़ा–बामला रेलवे फाटक के पास राहुल तिगड़ाना और उसके 15-20 साथियों ने रोहित की गाड़ी को घेर लिया. गाड़ी रोककर उन्होंने रोहित पर बेरहमी से हमला किया. लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और नुकीले हथियारों से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रोहित को पहले कदम अस्पताल भिवानी, और फिर वहां से रेफर कर PGIMS रोहतक में भर्ती कराया गया. आज सुबह उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई.
मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. पिता का पहले ही देहांत हो चुका था. रोहित एक अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रह चुका था और गांव में जिमखाना भी चलाता था. रोहित के जीजा रवि खासा और प्रत्यक्षदर्शी जतिन ने बताया कि बारात में महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर ही आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से रास्ता रोककर हमला किया.
उधर, सदर थाना भिवानी के SHO विकास फोगाट ने पुष्टि की कि मामला गंभीर है. उन्होंने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
Tagsहरियाणाअंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ीहत्याक्राइम न्यूज़HaryanaInternational Para Weightlifting PlayerMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





