भारत

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: 21 देशों के दल मचाएंगे धमाल

Shantanu Roy
6 Oct 2024 10:28 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: 21 देशों के दल मचाएंगे धमाल
x
Kullu. कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू के सफल आयोजन को लेकर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित राजदूतों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में 21 देश भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 18 अक्तूबर को कुल्लू में विभिन्न देशों के राजदूत, एक्सीलेंसी और मिशन प्रमुखों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता करेंगे। इससे व्यापार और कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित
करने मदद मिलेगी।


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव में इन देशों के कारीगर स्टॉल लगाएंगे और सांस्कृतिक दल लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने विभिन्न दूतावासों के राजनयिकों और प्रतिनिधियों को तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने दशहरा में भाग लेने के लिए दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और यात्रा संबंधी सहायता के बारे में भी बताया। प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला ने दशहरे के बारे में जानकारी दी। भारतीय सांस्कृतिक सबंध परिषद के डीडीजी अमित माथुर ने भी मह्तवपूर्ण जानकारी दी। दूतावासों के प्रतिनिधियों ने पिछले वर्षों में हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में वन संरक्षक नीरज चड्ढा, राजनयिक और दूतावासों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Next Story