भारत

Water Sports गतिविधियों से जोडऩे के निर्देश, पर्यटक होंगे आकर्षित

Shantanu Roy
15 July 2024 10:52 AM GMT
Water Sports गतिविधियों से जोडऩे के निर्देश, पर्यटक होंगे आकर्षित
x
Ghumarwin. घुमारवीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के औहर में एक नए पर्यटक परिसर की आधारशिला रखी। 33.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र शमिल होंगे। इस कार्य के लिए दो साल का लक्षय निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परिसर के होटल में स्वागत व प्रतीक्षा क्षेत्र, 60 लोगों की क्षमता वाला रेस्टोरेंट, 30 लोगों की क्षमता वाला कान्फं्रेस हॉल, 400 लोगों के लिए धाम हॉल, 300 लोगों की क्षमता वाला बेंक्वेट हॉल तथा आराम कक्ष, रसोई व शौचालय की सुविधाएं होंगी। होटल में 40 अतिथि कक्ष और फूड कोर्ट होगा। जिसमें 214 लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए आठ स्टॉल, एक पिकअप क्षेत्र, महिलाओं व पुरूषों के लिए शौचालय तथा बच्चों के खेलने का क्षेत्र सहित
ग्रीन एरिया की सुविधा भी होगी।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन क्षेत्र में स्वीमिंग पूल, जिम व स्पा, पेंटरी, स्टोर, बैंक, ऑफिस और धरातल में शौचालय सुविधा होगी। पहली मंजिल में पूल इंडोर खेल कक्ष, लॉबी क्षेत्र, चार मसाज कक्ष और अतिरिक्त शौचालय की सुविधा होगी। इसके अलावा इस परिसर में 50 केएलडी क्षमता वाला मल निकासी संयंत्र भी प्रस्तावित है और परिसर में हरी घास, रॉयल पाम वृक्ष तथा स्ंिप्रकलर प्रणाली भी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण यह नया परिसर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने पर्यटक परिसर को गोबिंदसागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों के साथ जोडऩे के निर्देश दिए। ताकि आगुंतकों का भरपूर मनोरंजन हो और इस क्षेत्र में पर्यटकों की आमद में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि परिसर का दूसरा चरण सडक़ की विपरीत दिशा में बनाया जाएगा और दोनों खंड आपस में जुड़े होंगे। इस चरण में बच्चों के लिए एक मनोरंजन पाक, एक फूड कोर्ट और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी। इस पूरी परियोजना पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।
Next Story