भारत
इंस्टाग्राम दोस्त ने दिया धोखा, बनाया हवस का शिकार, नकदी हड़पकर भगाया
jantaserishta.com
27 July 2024 3:11 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अब बुरी तरह पछता रही है।
गोरखपुर: बिना सोचे-समझे इंस्टाग्राम फेंड के भरोसे पर उससे मिलने चली गई लड़की के साथ बड़ा धोखा हो गया। प्रेम के फेर में फंसी इस लड़की ये लड़की अब बुरी तरह पछता रही है। कथित प्रेमी ने युवती को घर से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद जेवर और नकदी हड़पकर भगा दिया। अब पीड़िता ने गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस कैंपियरगंज के अलीगढ़ गांव के रहने वाले आरोपी बैजू गौड़ की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती की बैजू से दोस्ती हुई। इंस्ट्राग्राम पर बातचीत के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया और फिर फोन पर बातचीत होने लगी। युवती का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने शादी करने का वादा किया और घर से गहने व नकदी लाने को कहा।
युवती के अनुसार, बैजू ने बताया था कि उसके द्वारा लाए गए रुपयों से वह मेडिकल की दुकान खोलेगा और फिर दोनों साथ रहेंगे। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





