भारत

सामूहिक विवाह में शादी, दूल्हे की खुली आंख तो नहीं दिखी दुल्हन, फिर जो पता चला...

jantaserishta.com
27 July 2024 2:52 PM IST
सामूहिक विवाह में शादी, दूल्हे की खुली आंख तो नहीं दिखी दुल्हन, फिर जो पता चला...
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
रायबरेली: रायबरेली में मायके से दोबारा ससुराल पहुंची दुल्हन ने दूल्हे को खाना देने के बाद रात में ही जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बीच दूल्हा बेडरूम में दुल्हन का इंतजार करता रहा। शक होने पर ससुराल वालों ने खोजबीन शुरू की। पति खोजते-खोजते मायके पहुंचा तो पता चला। पति ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के एक युवक के साथ भाग गई। मामला अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
फरवरी महीने में सामूहिक विवाह समारोह में एक युवती का विवाह शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। 11 जुलाई को विवाहिता दोबारा विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो पति खाना खाकर कमरे में सो गया। इसी बीच विवाहिता ने मौका पाकर ससुराल से अपने पूरे जेवरात और नगदी को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। रात में कमरे में पत्नी को न पाकर पति खोजबीन करने लगा तो उसे घर के अंदर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। इसकी जानकारी परिवार के अन्य लोगों को ही तो सभी लोग उसकी खोजबीन में जुट गए और रात में ही विवाहिता के मायके पहुंच गए, लेकिन विवाहिता वहां भी नहीं पहुंची थी। काफी खोजबीन के बाद जब विवाहिता का कहीं पता नहीं चला तो पति ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पता चला है कि विवाहिता अपने गांव के एक युवक के साथ फरार हुई है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए को सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह ने विवाहिता की खोजबीन के लिए पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम गठित कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विवाहिता का पता चल जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story