भारत

नेपाल में अरुण-3 प्रोजेक्ट का निरीक्षण

Shantanu Roy
23 April 2025 4:23 PM IST
नेपाल में अरुण-3 प्रोजेक्ट का निरीक्षण
x
Shimla. शिमला। भारत सरकार के विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खडक़ा ने नेपाल में निर्माणाधीन 900 मेगावाट अरुण-3 जल विद्युत परियोजना का दौरा किया। यह परियोजना एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डिवेलपमेंट कंपनी द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके चौधरी (अतिरिक्त प्रभार) ने काठमांडू हवाई अड्डे पर विद्युत मंत्री का स्वागत किया तथा प्रतिनिधिमंडल के साथ परियोजना स्थल
का दौरा किया।


नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव, नेपाल सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव सुरेश आचार्य, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अवर सचिव आकाश त्रिपाठी, नेपाल के निवेश बोर्ड के सीईओ सुशील ग्यावली तथा भारत एवं नेपाल की दोनों सरकारों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परियोजना स्थल का दौरा किया। दौरे के दौरान मंत्रियों ने टर्बाइन असेंबली कार्यों सहित विद्युत गृह का निरीक्षण किया। इसके पश्चात दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से यूनिट-2 के इलेक्ट्रो मेकेनिकल कार्यों के आरंभ का उद्घाटन किया। प्रतिनिधिमंडल ने बांध स्थल का भी दौरा किया जहां पर उन्होंने निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की और एडिट वन के माध्यम से हेड रेस टनल का निरीक्षण किया। 11.7 किलोमीटर लंबी एचआरटी की खुदाई जून 2024 में पूर्ण की गई तथा नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना की।
Next Story