भारत
आदि हिमानी श्रीचामुंडा में सराएं बदहाल, बारिश में टपक रहीं छतें
Shantanu Roy
18 May 2024 3:35 PM IST

x
श्रीचामुंंडाजी। श्री आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचते है। मार्च महीने से शुरू यात्रा जुलाई तक चलती है। मंदिर परिसर में हर साल कई समाजसेवी लंगर लगाकर भक्तों को प्रसाद ग्रहण करवाते है। बता दें कि आदि हिमानी श्रीचामुंडा मंदिर में सरायों की हालत खराब है। बारिश होते ही सरायों से पानी टपकना शुरू होता है, जिससे श्रद्धालुओं और लंगर लगाने वाले युवाओं को लंगर बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ों पर स्थित मां के दरबार में हर समय मौसम बदलता रहता है।
कभी धूप तो कभी बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में भक्तों को लंगर परोसने के लिए भी परेशानी आती है। भक्तों का कहना है कि प्रशासन और सरकार को चाहिए कि मंदिर परिसर में पक्की सरायों का निर्माण किया जाए। साथ ही लंगर बनाने के लिए रसोईघर का भी निर्माण किया जाए, ताकि भक्तों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ लंगर भवन का भी निर्माण हो, ताकि भक्त बारिश में खुले आसमान के नीचे लंगर खाने से बच सकें। वहीं, अगर रास्ते में भी बीच-बीच पक्की सरायों का निर्माण किया जाए तो बारिश में भक्तों को इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। उधर, मंदिर भवन के ठेकेदार पल्लब मेहरा बताते हैं कि जैसे ही पिछले पेंडिंग पड़े लगभग 40 लाख रुपए मंदिर प्रशासन अदा करता है, तो भवन का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
Next Story





