भारत

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

jantaserishta.com
17 July 2023 9:11 AM IST
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
x

फाइल फोटो

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया।
सेना ने कहा, "आज सुबह जनरल एरिया पुंछ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है।" इस बीच, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त तलाशी भी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story