भारत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर
jantaserishta.com
3 Nov 2022 4:32 PM IST

x
फाइल फोटो
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा- 3 नवंबर 2022 को, सुबह लगभग 10 बजे, भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत देखी, जिसमें वह नियंत्रण रेखा के पार, भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधि पर ध्यान दिए जाने के बाद, सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी, सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।
सेना ने कहा कि, दो एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और अन्य युद्ध जैसे सामानों के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। ऑपरेशन जारी है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





