भारत
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
jantaserishta.com
18 July 2024 3:17 PM IST

x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया।
अधिकारियों ने कहा कि उनके शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे कुछ आतंकवादियों को ललकारा। अधिकारियों ने कहा कि 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।
अधिकारियों ने कहा, "घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि उनके शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं। इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी चल रहा है।"
उधर डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक दूसरी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। मुठभेड़ जिले के कास्तीगढ़ इलाके में चल रही थी। इससे पहले 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस तीन आतंकवादी मारे गए थे, जब सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। बता दें कि 16 जुलाई को डोडा जिले के ही भाटा देसा इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





