भारत

सरकार के खिलाफ बीजेपी की चॉर्जशीट लाने पर उद्योग मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया

Shantanu Roy
15 July 2026 3:50 PM IST
सरकार के खिलाफ बीजेपी की चॉर्जशीट लाने पर उद्योग मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया
x
Shimla. शिमला। प्रदेश सरकार के खिलाफ चॉजशीट लाने के मुद्दे पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को भाजपा कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और विभाग में किसी प्रकार का भष्ट्राचार हुआ है, तो भाजपा लिखित तौर पर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री दे सकते हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार ने साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस दौरान सरकार पर भष्ट्राचार का एक भी आरोप नहीं लगा। सरकार ने नियमों के तहत काम किया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार चॉर्जशीट से घबराने वाली नहीं है, भाजपा जो भी करना चाहती है, कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा सबसे बड़ा प्लेटफार्म होता है और इसके भीतर कोई भी मुद्दा चर्चा के लिए ला सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा भष्ट्राचार और अनियमिताओं की घटनाओं को सदन के
अंदर नहीं रख पाई है।


इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर केंद्र में जाकर प्रदेश के प्रोजेक्ट और ग्रांट रूकवाने के आरोप भी लगाए है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश को साढ़े तीन वर्षो में कोई स्पेशल ग्रांट नहीं मिली है। केवल वहीं पैसा मिला है, जो राज्य का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 75 वर्षो से राज्य को मिल रही आरडीजी ग्रांट को बंद करके जनता पर कुठाराघात किया है और इसका असर मंत्री-विधायक नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने पिछले वर्ष राज्य को 1500 करोड़ रूपये देने की घोषणा की थी और प्रदेश की जनता अब भी उस पैसे का इंतजार कर रही है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा का ड्रामेबाजी तथा झूठ बोलने में इनका कोई मुकाबला नहीं है। उद्योग मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि अगर झूठ बोलने की अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हो, तो उसमें भाजपा देश के लिए गोल्ड मेडल अवश्य लाएगी।
Next Story