भारत

नारीशक्ति पर लात-घूंसे बरसा कर इंडी गठबंधन मौन

Shantanu Roy
18 May 2024 9:25 AM GMT
नारीशक्ति पर लात-घूंसे बरसा कर इंडी गठबंधन मौन
x
धर्मपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नारी सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में है, लेकिन इंडी अलायंस आए दिन महिलाओं को प्रताडि़त अपमानित करने वालों को पोषण और संरक्षण देने का काम करती है। अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर मंडल में एक दर्जन से अधिक जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। श्री ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया, जिससे संपूर्ण देश की विधानसभाओं और लोकसभा में हमारी माताओं-बहनों को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इससे पहले भी हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था।

हमने अपने संगठन में भी महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं-बहनों को देश का प्रमुख अमृत स्तंभ कहा है और पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में उनके सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी अलायंस आए दिन महिलाओं को प्रताडि़त अपमानित करने वालों को पोषण और संरक्षण देने का काम करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री के सामने उनकी ही पार्टी की महिला सांसद के ऊपर लात-घंूसे चलाए, लेकिन इस पर कारवाई करने की बजाय पूरे इंडी अलायंस ने मौन धारण किया हुआ है। अनुराग ठाकुर ने ने कहा कि कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई रिश्ता-नाता नहीं है। इसीलिए उनकी प्राथमिकता तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति रहती है।
Next Story