भारत
Iran संकट के बीच भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन, सैकड़ों नागरिकों को लाया गया वापस
Tara Tandi
24 Jun 2025 1:32 PM IST

x
New Delhi नयी दिल्ली: ईरान और इजराइल में शत्रुता बढऩे के बीच भारत ने सोमवार को ईरान से 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को निकाला। इसके साथ भारत अब तक ईरान से 2003 भारतीयों को वापस ला चुका है।
विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई को मशहद से निकाला गया और वे सभी सोमवार को शाम सात बजकर 15 मिनट पर एक विशेष विमान से नयी दिल्ली पहुंचे।
भारत के निकासी अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इजराइल से जॉर्डन की राजधानी ले जाए गए कुल 161 भारतीय भी अम्मान से एक विशेष उड़ान से नयी दिल्ली पहुंच रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नागरिकों के आधी रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।
TagsIran संकटभारत रेस्क्यू ऑपरेशनसैकड़ों नागरिकोंलाया गया वापसIran crisisIndia rescue operationhundreds of citizens brought backजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





