भारत

आतंकवाद के खिलाफ भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकाने किए धवस्त

Nilmani Pal
7 May 2025 6:10 AM IST
आतंकवाद के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकाने किए धवस्त
x

दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया मोड़ देते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' सेना, वायुसेना और नौसेना का संयुक्त अभियान था, जिसमें आतंकी शिविरों पर हमला करने के लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया है. इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास अंजाम दी गई. ये एयरस्ट्राइक बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया है.

भारत की एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है. शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की धरती पर पांच स्थानों पर "कायराना हमले" किए गए हैं. प्रधानमंत्री शरीफ ने लिखा, 'पाकिस्तान को इस युद्ध थोपने वाले कृत्य का शक्तिशाली जवाब देने का पूरा अधिकार है और वह जवाब दिया जा रहा है.' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना और जनता पूरी तरह एकजुट हैं और देश का मनोबल ऊंचा है.

शहबाज शरीफ ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना और राष्ट्र दुश्मन से निपटना अच्छी तरह जानते हैं. हम कभी भी उनके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देंगे.'




Next Story
null