
x
Kamand. कमांद। मंडी आईआईटी के छात्रों ने एक बार फिर स्पेस टेक्नोलॉजी में नई इबारत लिख दी है। चार सालों की मेहनत, असफलताओं से सीख और निरंतर सुधार के बाद लेटेस्ट मार्स रोवर मौर्य उड़ान भरने कै तैयार है। मार्स रोवर को मंगल की सतह पर चलने के काबिल बनाया गया है। इसमें आधुनिक तकनीक और मिट्टी विश्लेषण करने की काबलियत के साथ ही धरती पर डाटा भेजने की क्षमता भी विकसित की गई है। यह मंगल पर जीवन की संभावनाएं तलाशने के काबिल बनाया गया है। भारत का नया मंगल योद्धा मंडी आईआईटी में तैयार है और इसरो साल 2030 तक मंगलयान भेजने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस यान में ही मंडी आईआईटी में तैयार हुए रोबो को भेजा जा सकता है। यह रोवर अब यूनिवर्सिटी रोबर चैलेंज (यूआरसी) की अमरीका में टेस्टिंग हो रही है। मंडी आईआईटी और रोबोटनिक्स क्लब के 50 सदस्यों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने मौर्य का सपना साकार किया है। रोबो बनाने वाली टीम में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सॉफ्टवेयर, लाइफ साइंसेज के छात्र शामिल हैं। इस रोबो में इस बार रिस्की इनोवेशन की जगह रिलायबिलिटी और फॉल्ट टॉलरेंस पर पूरा जोर दिया है। इस प्रोजेक्ट को सुखवंश जैन लीड कर रहे हैं।
उनकी टीम ने पिछले संस्करणों की कमियों को दूर कर एक मजबूत, हल्का और स्मार्ट रोवर तैयार किया है। मौर्स रोबो में मोबिलिटी सिस्टम सहित छह व्हील वाले पुराने प्रोटोटाइप से ट्रांजिशन कर अब चार व्हील रॉकर डिफरेंशियल सस्पेंशन के साथ बनाया गया है। इसका वजन भी आठ किलो कम किया गया है और पावर एफिशिएंसी बढ़ाई। नई व्हील डिजाइन में ट्राएंगुलर थ्रेड जियोमेट्री से बेहतर ट्रैक्शन और ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग की गई है। रॉकर ज्वाइंट को ऑप्टिमाइज कर स्ट्रेस कम किया है, जिससे टॉर्क डिमांड घटा है। रोबोटिक आर्म को छह डिग्री ऑफ फ्रीडम वाला एडवांस्ड आर्म, फोर बार मेकेनिज्म, नोबल मेकेनिज्म और इलेक्ट्रोमैग्नेट लॉकिंग सिस्टम दिया है। भारी सामान उठाने के लिए हाई टॉर्क, स्मूद मोशन के लिए वेलोसिटी सर्वो कंट्रोल के साथ कोलिजन अवेयर मैनिपुलेशन जैसी प्रेसिजन टास्क्स के लिए परफेक्ट किया गया है। यह सिर्फ एक छात्र रोवर नहीं, बल्कि मेक इन इंडिया और अमृत भारत प्रोजेक्ट का प्रतीक है। इसरो के मंगलयान के बाद युवा इंजीनियरों का यह प्रयास भारत को ग्लोबल स्पेस रेस में आगे ला रहा है। टीम मेंटॉरशिप, वर्कशॉप और आउटरीच के जरिए छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी से जोड़ रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





