भारत

आज से नेपाल दौरे पर रहेंगे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी

Nilmani Pal
17 Aug 2025 8:27 AM IST
आज से नेपाल दौरे पर रहेंगे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी
x

दिल्लीभारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचेंगे. अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वह नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी, विकास सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करना है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि अपने नेपाली समकक्ष अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर विक्रम मिसरी काठमांडू पहुंच रहे हैं. उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के विदेश सचिव नेपाल-भारत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें खास फोकस कनेक्टिविटी और विकास सहयोग पर होगा.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विक्रम मिसरी राष्ट्रपति पौडेल से ‘शीताल निवास’ (राष्ट्रपति भवन) में मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री ओली से बालुवाटार स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मिलेंगे. इनके अलावा वह रविवार को ही नेपाली विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

भारतीय विदेश सचिव की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात नेपाल के प्रमुख राजनीतिक नेताओं से भी होने की संभावना है, जिनमें नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ शामिल हैं. मिसरी 18 अगस्त को काठमांडू से भारत के लिए रवाना होंगे.





Next Story
null