भारत
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रविंद्र कप्तान
Shantanu Roy
29 May 2025 5:39 PM IST

x
New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने 21 जून से इंग्लैंड के साथ होने वाली ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच सीरीज के लिये 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष मिश्रित दिव्यांग टीम की गुरुवार को घोषणा की। डीसीसीआई ने 21 जून से तीन जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाली इस सीरीज के लिए रवीन्द्र गोपीनाथ सांते को भारतीय टीम का कप्तान बनाया है। अन्य खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है:- विक्रांत रवीन्द्र केनी, राधिका प्रसाद, राजेश इरप्पा कन्नूर, योगेन्द्र सिंह (विकेटकीपर), नरेन्द्र मंगोरे, साई आकाश, उमर अशरफ, वीरेंद्र सिंह (उप-कप्तान), संजू शर्मा, अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, विकास गणेशकुमार, प्रवीण नेलवाल, ऋषभ जैन और तरुण है।
इस सीरीज का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। इस सीरीज में सात मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर डीसीसीआई के महासचिव रविकांत चौहान ने कहा, “ यह श्रृंखला संभावनाओं को फिर से परिभाषित करने के बारे में है। लॉर्ड्स ‘क्रिकेट का घर’ में खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक सपना होता है। हमारे खिलाड़ियों के लिए, यह गौरव का प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई हमारी टीम को अपना समर्थन देगा, जैसे ईसीबी अपनी दिव्यांग टीम का समर्थन करता है।” सीरीज से पहले जयपुर में सात से 14 जून तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए शारीरिक फिटनेस, रणनीति और टीम तालमेल पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





