भारत

चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद

jantaserishta.com
29 May 2025 4:00 PM IST
चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद
x
सांकेतिक तस्वीर
खुलासा हुआ.
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 4 लाख 70 हजार रुपये नकद, एक टूटी हुई सोने की अंगूठी, एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिटी अरुण कुमार ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि घटना 2 अप्रैल को कुरावली क्षेत्र के ग्राम लखोरा में हुई थी। यहां कल्याण सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 1.7 लाख रुपये नकद चुराए थे। चोरी गए जेवरों की कीमत 8 से 10 लाख रुपये थी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि एसओजी और कुरावली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घिरोर-कुरावली रोड पर श्रीराम भट्टे के पास से दो बदमाशों अनूप उर्फ अनुज (पुत्र घनश्याम) और मिथुन (पुत्र वेदप्रकाश) को गिरफ्तार किया। अनूप के खिलाफ 26 जबकि मिथुन के खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एसपी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी में कई साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सहायक पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, मोटरसाइकिल और हथियार बरामद कर लिया है। इस सफलता के लिए एएसपी ने एसओजी और कुरावली पुलिस की संयुक्त टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है, ताकि अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story