भारत

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, परिजनों ने की शव को स्वदेश वापस लाने की मांग

jantaserishta.com
19 April 2025 11:18 AM IST
कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, परिजनों ने की शव को स्वदेश वापस लाने की मांग
x
ओटावा: कनाडा के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा की मौत पर शनिवार को परिजनों का बयान सामने आया है। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी बेटी दो साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी।
परिजनों ने अपने बयान में कहा कि दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान गोलीबारी हुई और अचानक हमारी लड़की को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र सरकार से लड़की के शव को स्वदेश वापस लाने की मांग की है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी छात्रा की मौत की पुष्टि की है। महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में कहा गया है कि हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत से हम बहुत दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष लड़की थी, जो गोलीबारी की घटना के दौरान गोली लगने से मर गई। वर्तमान में हत्या की जांच चल रही है। हम उसके परिवार के साथ संपर्क में हैं और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। बता दें कि कनाडा के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने खुद इसकी पुष्टि की है। मृतक छात्रा की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले की हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है। छात्रा मोहॉक कॉलेज में पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो छात्रा घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल के वीडियो का रिव्यू करने के बाद यह पता चला है कि एक अज्ञात शख्स काले रंग की मर्सिडीज से लोगों पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। मोहॉक कॉलेज ने इस संबंध में बयान जारी किया और कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना छात्रा के परिजनों के साथ है। हम अपनी तरफ से छात्रा के परिजनों को हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story