छत्तीसगढ़

निगम ने 50 दुकानों को गिराया, अवैध कब्जा पर चला बुलडोजर

Nil dhankar
19 April 2025 10:54 AM IST
निगम ने 50 दुकानों को गिराया, अवैध कब्जा पर चला बुलडोजर
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई 50 दुकानों को निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। इस कार्रवाई का कब्जाधारियों ने विरोध किया। जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। दरअसल, शहर के आउटर में सीपत रोड स्थित मोपका चौक और उसके तीनों दिशाओं की सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके चलते यहां ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या होती थी। साथ ही हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।

नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को खुद से कब्जा हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया था। लेकिन, नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही गार्डन का भी निर्माण किया जाएगा।

यहां बाजार चौक के पास शासकीय जमीन पर करीब 50 अवैध कब्जे थे, जिसमें 15 ने पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिस पर निगम ने सभी अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। अब कब्जा हटने से यहां की सड़क चौड़ी हो गई है।

Next Story