भारत

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी नेता

Shantanu Roy
18 May 2024 3:30 PM IST
सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी नेता
x
नूरपुर। भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को अपने चुनावी जनसंवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई हैं। आज भारतीय सेना का लोहा पूरा विश्व मान रहा है, यह सब प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। पिछले दस साल में सेना कई मायनों में देश की आंतरिक सुरक्षा व बाह्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है, जहां सेना के जवान किसी जमाने में आधुनिक हथियारों व उपकरणों के लिए संघर्ष करते थे, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना नित नए परवान चढ़ रही है। चाहे डीआरडीओ के माध्यम से नए-नए उपकरणों व हथियारों का निर्माण हो। एक समय था।

जब सीमाओं पर खड़े जवानों को पाकिस्तानी सेना पर एक गोली चलाने के लिए भी दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ती थी, आज के नए भारत में सेना दुश्मन के घर में घुस कर मारती है। भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर अपना वर्षों पुराना संकल्प पूरा किया है, जिसे हाल ही में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सही ठहराया है। इंडी गठबंधन के नेताओं का दोहरा चरित्र इस बात से भी स्पष्ट हो जाता है, अगर न्यायालय किसी भी विषय में विपक्ष की दिलचस्पी का कोई भी फैसला सुनाता है, तो देश में लोकतंत्र की जीत, संविधान की जीत बताते हैं और अगर किसी के विरोध में कोई फैसला आ जाए, तो लोकतंत्र की हत्या, संविधान को खतरा बताते हैं। उन्होंने कहा कि आज इंडी गठबंधन गठबंधन का मात्र एक ही लक्ष्य है, अपने व अपने परिवारों का संरक्षण करना। उन्होंने राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान पर भी तंज कसा। शहजादों (राहुल, अखिलेश) को न मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की। इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा।
Next Story