भारत

बाढ़ में फंस गई भारतीय महिला क्रिकेटर, NDRF ने किया रेस्क्यू

Shantanu Roy
29 Aug 2024 11:02 AM GMT
बाढ़ में फंस गई भारतीय महिला क्रिकेटर, NDRF ने किया रेस्क्यू
x
Vadodara. वडोदरा। गुजरात में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। NDRF की टीमें यहां बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए जुटी हैं। वहीं, बडोदरा में विश्वामित्री नदी के तटबंध टूटने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी राधा यादव भी अपने परिवार संग बाढ़ में बुरी तरह से फंस गई थी, जिन्हें NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। इसकी जानकारी खुद महिला क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर
पोस्ट शेयर कर दी है।


राधा यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें काफी मात्रा में बाढ़ का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को बचाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राधा यादव ने लिखा कि हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए थे। हमें बचाने के लिए एनडीआरएफ का बहुत-बहुत धन्यवाद। बता दें कि गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 17 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
Next Story