भारत

BREAKING: इंडियन आर्मी का कैप्टन शहीद

Nilmani Pal
16 July 2024 7:55 AM IST
BREAKING: इंडियन आर्मी का कैप्टन शहीद
x

जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir News । डोडा जिले में आतंकवादियों की फायरिंग Firing में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद 4 soldiers martyred हो गए। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस सोमवार देर शाम से डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

Jammu Kashmir Big News इसी दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। आतंकवादी भागने लगे तो जवानों ने उनका पीछा किया। इलाके में घने पेड़ होने के कारण सुरक्षा बलों को आतंकी चकमा देते रहे। सोमवार रात 9 बजे के आसपास जंगल में फिर से गोलीबारी हुई। फायरिंग में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सेना के एक अफसर समेत चार ने दम तोड़ दिया।

जम्मू डिवीजन के डोडा में यह 34 दिन में पांचवां एनकाउंटर है। इससे पहले 9 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। यहां 26 जून को एक हमला और 12 जून को दो हमले हुए थे। सभी हमलों के बाद मुठभेड़ हुई थी।

Next Story