भारत

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत को गोल्ड मेडल, जैस्मिन लेंबोरिया ने जीता

Nilmani Pal
14 Sept 2025 6:19 AM IST
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत को गोल्ड मेडल, जैस्मिन लेंबोरिया ने जीता
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। भारत की जैस्मिन लेंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को स्प्लिट निर्णय से हराया। ये भारत के लिए इस चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल है।

वहीं, भारतीय बॉक्सर पूजा रानी 80 किलोग्राम कैटेगरी में सेमीफाइनल में हार गईं और ब्रॉन्ज मेडल पर संतोष करना पड़ा. पूजा रानी का मुकाबला सेमीफाइनल में एमिली एस्क्विथ से था, जिसमें उन्होंने हार का सामना किया।

जैस्मिन का जन्म 30 अगस्त, 2001 को हरियाणा के भिवानी में हुआ। शुरुआत में उनकी रुचि एथलेटिक्स और क्रिकेट की ओर थी, लेकिन बाद में उन्होंने मुक्केबाजी को चुना। आज उनके 23वें जन्मदिन पर चलिए उनके शुरुआती संघर्ष के बारे में जानते हैं।उनके पिता जयवीर लंबोरिया होमगार्ड के रूप में काम करते हैं और मां हाउसवाइफ हैं, जबकि जैस्मिन के चाचा संदीप और परविंदर, दोनों ही मुक्केबाज हैं। वैसे तो जैस्मिन एक मुक्केबाज परिवार से हैं। उनके परदादा हवा सिंह एक हेवीवेट मुक्केबाज और दो बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थे। उनके दादा कैप्टन चंद्रभान लंबोरिया एक पहलवान थे लेकिन लड़की होने के कारण उनका इस खेल में अपना करियर बनाना आसान नहीं था। भिवानी को 'मिनी क्यूबा' भी कहते हैं, क्योंकि हरियाणा के इस शहर ने भारत को एक से एक मुक्केबाज दिए हैं। जैस्मिन के कई रिश्तेदार और जानकार इस खेल से जुड़े हुए थे। लेकिन इनमें लड़कियां शामिल नहीं थी।

Next Story
null