भारत

भारत ने वैश्विक मंच पर बनाई मजबूत पहचान

Shantanu Roy
18 Jun 2026 4:56 PM IST
भारत ने वैश्विक मंच पर बनाई मजबूत पहचान
x
Ghumarwin. घुमारवीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में घुमारवीं में समाज के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण तथा विकसित भारत के संकल्प पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग
विशेष रूप से मौजूद रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को लाभ मिला है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है।
Next Story