भारत

पाकिस्तान को भारत ने लगाई लताड़

jantaserishta.com
17 May 2022 1:59 PM IST
पाकिस्तान को भारत ने लगाई लताड़
x

नई दिल्ली: भारत ने जम्मू कश्मीर के परिसीमन पर पाकिस्तान की संसद में पास हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इतना ही भारत ने यह जम्मू कश्मीर को लेकर इस तरह का कदम उठाने पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार भी लगाई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, यह भारत का आंतरिक मामला है. ऐसे में पाकिस्तान को हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ''हम जम्मू कश्मीर के परिसीमन पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पास प्रस्ताव को खारिज करते हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र समेत पूरे भारतीय क्षेत्र के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है.''
'भारतीय क्षेत्रों को खाली करे पाकिस्तान'
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का आंतरिक हिस्सा रहा है और रहेगा. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में परिसीमन व्यापक परामर्श और भागीदारी के सिद्धांतों पर आधारित एक लोकतांत्रिक कार्रवाई है.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, यह दुख की बात है कि पाकिस्तान में नेतृत्व अपने घर को व्यवस्थित करने के बजाय भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना जारी रखे हुए है और आधारहीन और भारत विरोधी प्रचार में व्यस्त रहता है.
बयान में आगे कहा गया है कि हम पाकिस्तान से यह लगातर कर रहे हैं कि वह तुरंत बॉर्डर पार आतंकवाद को रोके और आतंकवाद के अपने बुनियादी ढांचे को बंद करे. साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में मानव अधिकार उल्लंघनों को बंद करे और अवैध-जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को खाली कर दे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story