भारत
भारत और चीन सीमा व्यापार पहली जून से, विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी
Shantanu Roy
28 May 2026 2:49 PM IST

x
रिकांगपिओ। भारत और चीन सीमा पर स्थित शिपकीला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार (बॉर्डर ट्रेड) को एक बार फिर पुनर्जीवित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। विदेश मंत्रालय से राजनीतिक स्वीकृति मिलने के किन्नौर जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के व्यापार सत्र के लिए अपनी सभी रणनीतिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पहली जून से भारत-चीन बॉर्डर ट्रेड फिर से शुरू होने जा रहा है। इस व्यापार सत्र के लिए प्रशासन के पास अब तक करीब 55 व्यापारियों (ट्रेडर्स) के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
इन सभी आवेदनों को सिक्योरिटी क्लीयरेंस के लिए भेज दिया है, जिसके मिलते ही व्यापारियों को ट्रेड व ट्रैवल पास जारी कर दिए जाएंगे। व्यापारियों की सुविधा और उन्हें नियमों की बेहतर समझ देने के लिए जून के पहले सप्ताह में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय, कस्टम विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशक के माध्यम से होने वाली यह वर्कशॉप ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
शिपकिला दर्रे के माध्यम से ऊन, रेडिमेड कपड़े, जूते, बकरी का पशम, बकरी की खाल, भेड़ की खाल, याक की पूंछ, बकरियां, भेड़ें, याक के बाल, घोड़ा, नमक, सुहागा (बोरेक्स), साइबेल्याईट, चाइना क्ले, मक्खन, सिल्क, रजाई और कंबल, कालीन, गलीचे व स्थानीय हर्बल दवाओं का आयात होगा। कृषि इनपुट, चावल, जौ, आटा, गेहूं कुट्टू, कॉफी, चाय, फल, सूखे मेवे सूखी और ताजी सब्जियां आदि निर्यात किए जाएंगे। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, डिब्बाबंद भोजन, वनस्पति तेल, गुड़, मिसरी, मसाले, फल, कपड़ा, परिधान और हथकरघा, कपड़ा, वस्त्र, रंग, रेडीमेड गारमेंट्स, कंबल, हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, विनिर्माण, इंजीनियरिंग घरेलू सामान, साइकिल, घडिय़ां, जूते, स्टेशनरी, लेख, बरतन, तांबे के उत्पाद, रसायन, तंबाकू उत्पाद, कैरोसिन ऑयल, नसवार, स्थानीय जड़ी-बूटियां, स्थानीय हर्बल दवाएं, फूल, मनके, माला, प्रार्थना चक्र, अगरबत्ती और मक्खन के दीये आदि निर्यात किए जाएंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





