भारत

भारत और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत

jantaserishta.com
13 Nov 2026 11:03 AM IST
भारत और इटली वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेंगे मजबूत
x
नई दिल्ली: भारत और इटली मिलकर वैज्ञानिक सहयोग के जरिए संबंधों को मजबूत बनाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और इटली गणराज्य की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) के कार्यान्वयन को लेकर करीबी संवाद बनाए रखने और दोनों देशों के वैज्ञानिक एवं नवाचार तंत्र के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इसका उद्देश्य दोनों देशों को ठोस और दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है।
दोनों नेताओं ने इटली और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे और फलदायी वैज्ञानिक एवं तकनीकी संबंधों को जिक्र किया। ये संबंध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की सरकारों के बीच 28 नवंबर, 2003 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित हैं।
मंत्रियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए 11 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इस साझा ढांचे को ठोस संयुक्त पहलों में बदलने के लिए जारी प्रयासों का भी स्वागत किया।
विशेष रूप से, उन्होंने समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग गतिविधियों के कार्यान्वयन और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार इटली-भारत संयुक्त समिति की भूमिका को स्वीकार किया। यह समिति वर्ष 2003 के द्विपक्षीय समझौते के अनुरूप भी काम कर रही है।
उन्होंने 2027 में अनुसंधान प्रस्तावों के लिए संयुक्त आह्वान शुरू करने की दिशा में समिति के जारी प्रयासों को रेखांकित किया। इसका उद्देश्य भारतीय और इतालवी भागीदारों के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना, एक-दूसरे की पूरक वैज्ञानिक विशेषज्ञता को जोड़ना और दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारी को समर्थन देना है।
दोनों पक्षों ने संवाद के तहत आयोजित विशेष सत्र का भी स्वागत किया। इसमें दोनों देशों के अनुसंधान और नवाचार तंत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और साझा वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story