
x
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू के जरड भुट्टी जिला परिषद वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार चौबे राम ने जिला प्रशासन तथा चुनाव आयोग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तो वहीं चौबे राम ने समर्थकों के साथ ढालपुर में डीसी कार्यालय का भी घेराव दिया तथा डीसी के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा।
निर्दलीय उम्मीदवार चौबेराम का कहना है कि जब सभी मत पेटियां भुंतर में खोली जानी थी, तो क्यों एक पेटी को कुल्लू में खोला गया और उस पेटी को खोलने के बारे में भी उन्हें तथा उनके एजेंट को कोई जानकारी नहीं दी गई। पहले चुनाव मतगणना में जुटे हुए कर्मचारियों के द्वारा उन्हें विजय घोषित किया गया। लेकिन बाद में कुल्लू में खोली गई पेटी में वोट का अंतर बताया गया और किसी और उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया। ऐसे में मतगणना में जुटे हुए कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी लापरवाही है।
चौबे राम का कहना है कि उन्होंने इस बारे डीसी कुल्लू को भी शिकायत दी, लेकिन उन्होंने भी इस मामले में कोई गंभीरता से कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में वह इस मामले को अब शिमला चुनाव आयोग के समक्ष भी रखेंगे, ताकि कर्मचारियों के द्वारा जो लापरवाही बरती गई है, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग शिमला से भी मांग करते हैं कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करें और जो उम्मीदवार इस चुनाव में विजयी हुआ है इसकी घोषणा भी करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





