भारत
IND vs PAK: भारत को जीत का ‘तिलक’, फाइनल में बुरा पिटा पाक
Shantanu Roy
29 Sept 2025 4:20 PM IST

x
Dubai. दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच 41 साल में पहली बार रविवार को हुए एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने टॉस जीतकर कमाल की गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 19.1 ओवर में ढेर कर दिया। फिर 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने पावरप्ले में शुभमन गिल 12, सूर्यकुमार यादव एक और अभिषेक शर्मा पांच रन अपने अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय पारी को संभाला। 13वें ओवर में सैमसन 24 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा (69) और शिवम दुबे (33) रन ने की कमाल पारी खेलते हुए भारत का जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
20वें ओवर में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलवाई। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में भी एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना था। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





